फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और दीवार के बीच दबकर शिक्षक की मौत

Tue, 13 May 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी में भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली और दीवार के बीच दबकर शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगला प्रेमी निवासी शीलू ने बताया कि भाई अरविंद कुमार (45) निजी विद्यालय में शिक्षक थे और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे।
रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से मोहल्ले में भूसा आया था। अरविंद वहां से गुजर रहे थे, तभी चालक ने ट्राॅली पीछे की ओर चला दी।
इसके चलते अरविंद ट्राॅली व दीवार के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इतने में चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजन अरविंद को एंबुलेंस के माध्यम से लेकर आगरा के लिए निकले, मगर रास्ते में इनकी मौत हो गई।
शीलू ने बताया कि पिछले लगभग 10 वर्ष से अरविंद नगला प्रेमी में रहकर शिक्षण कार्य करते थे। मूलरूप से वह मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें