फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माई भारत के माध्यम से तैयार किया जाएगा स्वयंसेवी बल

Tue, 13 May 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माई भारत के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय देश भर के युवाओं को माई भारत के माध्यम से नागरिक सुरक्षा स्यवंसेवक के रूप में नामांकन के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके बाद स्वयंसेवी बल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी पुनीत गोयल ने बताया कि राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, खासकर संकट के दौर में प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीला स्वयंसेवी बल तैयार किया जाना है। जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित स्थितियों के समय नागरिकों और प्रशासन की सहायता कर सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एक मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता है। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक विभिन्न प्रकार की सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास प्रयासों में सहायता करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें