एटा। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलना था। इससे लिए राजकीय विद्यालयों में दिसंबर माह में 9 से 12वीं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा कराई जानी थी लेकिन कई राजकीय विद्यालयों में यह परीक्षा नहीं कराई गई।
यूपी बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजकीय विद्यालयों में 5500 के लगभग कमजोर विद्यार्थी हैं। कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका भी दिया जाना था। जिससे विद्यार्थी अपनी तैयारियों का परख सकें। इसके लिए एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाना था। कक्षा 9 व 10 में गणित और विज्ञान, कक्षा 11 व 12 में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान की परीक्षा होनी थी।
यहां तक कि तिथियों की घोषणा कर दी गई थी। 12 दिसंबर को कक्षा नौ व 10 की गणित, कक्षा 11-12 की भौतिक विज्ञान, 13 दिसंबर को कक्षा 9-10 की विज्ञान, कक्षा 11-12 की रसायन विज्ञान, 14 दिसंबर को कक्षा 11-12 गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा होनी थी, लेकिन जिले के कई विद्यालयों में यह परीक्षा नहीं कराई गई। इससे विद्यार्थियों को तैयारियों को परखने का मौका नहीं मिल सका। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि किन विद्यालयों ने यह परीक्षा नहीं कराई है, जानकारी कर परीक्षा कराई जाएगी।