फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झोपड़ी में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Wed, 15 Jan 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुष्पेंद्र उर्फ दिनेश का फाइल फोटो - फोटो : पुष्पेंद्र उर्फ दिनेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन के गांव दतौली में मंगलवार की देर रात एक किसान का शव खेत पर बनी झोपड़ी में मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव दतौली निवासी देवेंद्र पाल ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के समय बेटा पुष्पेंद्र उर्फ दिनेश (32) खेत की रखवाली के लिए गया था। वहां से जब देर शाम तक खाना खाने के लिए घर नहीं आया तो हम लोगों को चिंता हुई। उसको बुलाने के लिए जब मैं खेत पर पहुंचा तो देखा पुष्पेंद्र आधा झोपड़ी के अंदर और आधा बाहर जमीन पर पड़ा हुआ है। जब मैंने आवाज लगाई और कोई उत्तर नहीं मिला तो उसे हिलाकर देखा लेकिन उसकी सांस ही नहीं चल रही थी। यह देखकर मैं घबरा गया और चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर हम लोग घर पर ले आए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही सीओ सकीट और थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। देवेंद्र ने बताया कि पहले मैं खेत पर जाकर पशुओं से फसल की रखवाली करता था। एक सप्ताह से मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और सर्दी बढ़ गई थी तो पुष्पेंद्र फसल की रखवाली के लिए चला जाता था। मंगलवार को भी वह गया, मगर शाम को खाना खाने नहीं आया और जब मैंने जाकर देखा तो मृत मिला। मुझे आशंका है कि किसी ने मेरे बेटे की हत्या की है। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें