मारहरा। कस्बा के मोहल्ला कंबोह में बुधवार को चमन कोठी पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। आयोजन के जरिए लोगों को सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन परवेज जुबैरी ने कहा कि रमजान के इस माह को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत का, दूसरा गुनाहों की माफी का और तीसरा जहन्नुम की आग से बचने का है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
सभी रोजेदारों ने देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। राहुल भारद्वाज, पालिकाध्यक्ष पति धीरेंद्र सिंह, हसनैन चौधरी, चंद्रपाल, हरिओम गुप्ता, विजय शास्त्री, मजले अहमद आदि मौजूद रहे।