फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रात में स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंचे अधिकारी

Wed, 05 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में 92 केंद्रों पर चल रही है। केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूमों में रखवाया गया है।
विज्ञापन

इनकी निगरानी रात को भी सचल दलों द्वारा की जा रही है। सचल दल के अधिकारी रात में केंद्रों पर पहुंच स्ट्रांग रूम को देखते हैं।
हाईस्कूल का प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रों पर रखे प्रश्नपत्रों की निगरानी कंट्रोल रूम की जा रही है।
मंडल सहित लखनऊ से भी निगरानी चल रही है। इसके बाद भी मंगलवार की रात को जिले के 24 केंद्रों पर डीआईओएस सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान स्ट्रांग रूम को देखा गया। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत आसपुर, मलावन, कंगरौल के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को देखा। वहीं सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी को देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें