फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सहायिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अदालत के आदेश पर आंगनबाड़ी सहायिका के खिलाफ कक्षा आठ का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले की जांच में जुट गई है। मामला थाना पिलुुआ क्षेत्र का है। गांव भदुुुआ निवासी 71 वर्षीय चरन सिंह ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव भदवास निवासी आंगनबाड़ी सहायिका मंजू देवी पत्नी अवधेश ने दरबारी लाल प्राथमिक विद्यालय विकास खंड पटियाली कासगंज में शिक्षा प्राप्त की है।
विज्ञापन

तीन जुलाई 2017 को धारा 164 के बयान में मंजू देवी ने स्वयं को दिए बयान में स्वयं को कक्षा पांचवीं में पढ़ना दिखाया है, जबकि आंगनबाड़ी सहायिका की योग्यता आठवीं तक है। ऐसे में मंजू देवी ने आठवीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी प्रापत की और आठ जुलाई 2019 तक मानदेय प्राप्त किया है। एसएसपी सुनील कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें