फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 11 वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म, दी धमकी

Sun, 03 Aug 2025 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय बालक को खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद पीटा और घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पिता ने थाना निधौली कलां में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित बालक के पिता ने रिपोर्ट में लिखा है कि 1 अगस्त को आरोपी लोकेंद्र निवासी ततारपुर दोयम 11 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव से बाहर एक खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया और विरोध करने पर पुत्र को गालियां दीं। इतना ही नहीं उसको पीटते हुए कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को जानकारी दी तो जान से मार देगा। बालक रोता हुआ घर पर आया और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें