फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गुरुजी गैर हाजिर मिले तो कटवानी पड़ेगी सीएल

Sun, 03 Aug 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अब गैरहाजिर मिलने पर शिक्षकों का वेतन नहीं काटा जाएगा। अनुपस्थित मिलने पर शिक्षक की एक दिन की सीएल (आकस्मिक अवकाश) काटा जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अभी तक विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर उसका अनुपस्थित दिन का वेतन काट लिया जाता था। यहीं नहीं निरीक्षण के दौरान यदि कोई कुछ मिनट भी देर से पहुंचता था तो खंड शिक्षा अधिकारी या बीएसए उसे प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित कर देते थे। इससे शिक्षक का अनुपस्थित दिन का वेतन काटने के साथ ही उसे स्पष्टीकरण भी देना पड़ता था। इसको लेकर शिक्षकों में रोष भी रहता था।
शिक्षकों के हितों को ध्यान रखते हुए शासन ने अनुपस्थित दिन का वेतन न काटने का निर्णय लिया है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि शासन से आदेश आ चुका है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे कि संबंधित शिक्षक के कितने आकस्मिक अवकाश बचे हैं। अगर उसके सीएल बचे हैं तो अनुपस्थित दिन की छुट्टी सीएल से काट ली जाए। गौरतलब है कि जिले के 1691 विद्यालयों में 4000 से अधिक शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें