फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीएसए कार्यालय में नहीं हो रहा गुणवत्तापूर्ण निर्माण

Fri, 20 Jun 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर पेड़ के चारों ओर चबूतरा बनाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन यहां पर निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है। जबकि कार्यालय के अंदर बेसिक शिक्षा अधिकारी भी तैनात रहते हैं, उसके बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के परिसर में ही एक पीपल का बड़ा सा पेड़ है। पहले से ही पेड़ के चारों ओर गोल चबूतरा बना है, लेकिन विभाग इस चबूतरे को बड़ा कर रहा है। यहां पर पुरानी ईंटों के माध्यम से बालू से पेड़ के चारों ओर दीवार की चिनाई कराई जा रही है। चिनाई में बालू की मात्रा अधिक रखी गई है, जबकि सीमेंट नामात्र के लिए मिलाया गया है।
राजमिस्त्री का कहना है कि बालू से चिनाई कराने की वजह से इस दीवार की मियाद ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। मिट्टी के भराव के बाद यह दीवार कभी भी गिर सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के अधिकारी भी इस जगह से दिन में कई बार निकले होंगे लेकिन उन्होंने भी गुणवत्ता को लेकर एक भी सवाल खड़ा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें