फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों ने बिजली घर पर किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बिजली समस्याओं के लिए भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कस्बे के बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के एसडीओ को ज्ञापन देकर दस दिन में बिजली समस्याओं को निपटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय 17 जून को कस्बे में आए थे। उस समय यहां के कार्यकर्ताओं ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा था। इस पर उन्होंने उसी दिन 20 जून को बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन करने की योजना तय की थी। योजना के तहत शुक्रवार को बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए एसडीओ विजय गुप्ता को ज्ञापन दिया गया। इसमें विद्युत निगम के कर्मचारियों कटिया डालकर बिजली चोरी कराने का आरोप लगाया है।

उपभोक्ताओं से पैसे लेकर बिजली चोरी कराने, उपभोक्ताओं से अभद्रता करने का भी आरोप है। एसडीओ विजय गुप्ता ने विद्युत निगम से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही कर्मचारियों को समय से काम करने को कहा जाएगा। जेई ऋषिराम ने कहा शिकायत मिलते ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज लोधी, आसिफ, शीलेंद्र कुमार, नासिर, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें