फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन देने से इनकार करने पर ही की थी कलावती की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा मलावन में सोमवार की देरशाम की गई वृद्धा की हत्या के मामले में आरोपी दंपती को बुधवार की देरशाम गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने जमीन देने से इनकार करने पर हसिया और दरांती से हमला कर हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा मलावन निवासी कलावती (60) पत्नी गंगा सिंह की सोमवार की देरशाम धारदार हथियार से हमलाकर हत्या करने वाले प्रेमचंद्र और इसकी पत्नी दीपिका को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पुत्र रवेंद्र ने अपने ही सगे चाचा रमेश चंद्र पुत्र वृंदावन, इनके दत्तक पुत्र प्रेमचंद्र और प्रेचंद्र की पत्नी दीपिका के खिलाफ जमीन की रंजिश के चलते हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया है कि कलावती से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है और मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। खेत पर कलावती मिल गईं तो जमीन देने के लिए कहा गया तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इस पर हसिया और दरांती से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दंपती को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। फरार रमेश की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें