फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस के कर्मी सहित 29 आए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद में मंगलवार को एंटीजन किट से हुई जांच में 29 व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकले। इसमें एसएसपी कार्यालय का कर्मचारी सहित पीएसी बटालियन के दो जवान व एक सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी भी शामिल है। जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1512 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा कलक्ट्रेट में जांच की गई। इस दौरान एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया। इसके अलावा एक तहसील, एक एसएसपी ऑफिस, एक सीएमओ ऑफिस सहित दो पीएसी के जवान भी वायरस से ग्रसित निकले। इसके साथ ही अवागढ़ में एक, नूहंखेड़ा में एक युवक, अरुणा नगर में एक युवक सहित एक बुजुर्ग, शांति नगर में एक बुजुर्ग एक अधेड़ पॉजिटिव आया। इसके साथ ही बापू नगर में एक बुजुर्ग, यादव नगर में एक युवक, नेहरु नगर में एक किशोर, श्याम नगर में एक युवती एक बुजुर्ग महिला व गांधी मार्केट में एक अधेड़ महिला सहित 13 अन्य कोरोना पॉजिटिव आए।
विज्ञापन

चिकित्सक आगरा रेफर
जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आए। मंगलवार को उन्हें कुछ शिकायत हुई। इस पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें