फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वास्तविक घटनास्थल तक पता नहीं लगा सकी पुलिस

Tue, 11 Nov 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सभासद के भाई की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस वास्तविक घटना स्थल का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल की सीडीआर में पुलिस की जांच उलझकर रह गई है। सोमवार की देर रात एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने एक बार फिर मालगोदाम रोड पर लगे कैमरे की फुटेज देखीं।

नगर पालिका सभासद कफील अहमद के भाई हामिद अली उर्फ पप्पू की शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हामिद के बरामद मोबाइल का स्क्रीन लॉक अभी तक नहीं खुल सका है। तमाम लोगों से पूछताछ की जा चुकी है इसके बावजूद पुलिस अभी तक खाली हाथ है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि अभी तक कैमरे या सीडीआर के माध्यम से ऐसा कुछ सामने नहीं आया है जिससे हत्या के बारे में कुछ पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मामले के हर पहलू की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार का कोई तथ्य ऐसा नहीं मिला है, जिससे वास्तविक घटना स्थल या हत्या के कारणों के बारे में कुछ पता किया जा सके। बताया कि सोमवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर शव मिलने वाले स्थान का निरीक्षण किया। इसके बाद मालगोदाम मार्ग पर रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें