फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ननिहाल में दावत खाने आए युवक पर चाकू से हमला

Tue, 11 Nov 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव तुर्कीपुरा स्थित ननिहाल में दावत खाने आए एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। परिजन ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। घायल ने बताया कि हमलावर शराब के नशे में था और मामूली कहासुनी के बाद उसने चाकू मार दिया।
विज्ञापन

गांव गोपालपुरा थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी दुष्यंत ने बताया कि वह मलावन थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुरा में ननिहाल आया था। यहां सोमवार को ननिहाल में तेरहवीं की दावत थी। दावत खाने के बाद रास्ते में खड़ा हुआ था। उसी समय गांव के ही एक युवक ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वह युवक शराब के नशे में था जब गालियां देने से मना किया तो चाकू से प्रहार कर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू पेट में बाईं ओर नीचे की ओर लगा।
चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर आए। यह देखकर आरोपी पास में ही खड़ी बाइक लेकर भाग गया। परिजन ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है यहां इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी मलावन रोहित राठी ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें