फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार; गोकशी के मामले में चल रहा था फरार

Sun, 22 Oct 2023 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
Etah: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मरथरा-मिरहची रोड पर शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पकड़ा है। गोकशी का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथ एक अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस को मरथरा-मिरहची रोड पर चेकिंग के दौरान शनिवार की रात करीब रात 10 बजे एक बिना नंबर की काले रंग बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: चालक को झपकी आने से पलटा लोडर, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल; मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर
विज्ञापन


पुलिस के पीछा करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से खलीक निवासी मोहल्ला कुरेशियान ऊजारी थाना सेद नंगली जिला अमरोहा घायल हो गया। पुलिस ने घायल और इसके गांव के ही संजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Etah: मंडी समिति से दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी का गुल्लक चुराकर फुर्र हुए चोर, पीड़ित बोला-12 लाख रुपये थे उसमें

दोनों से पुलिस ने दो तमंचे, पांच कारतूस, एक बाइक, चाकू, छुरी, ब्लेड, पन्नी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि एक व दो मई को पवांस और गांव लखमीपुर में स्थित गोशालाओ् से गोवंशों को निकालकर गोकशी की वारदात हुई थीं, इनमें आरोपी शामिल रहे हैं। इसके चलते ही खलीक पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके कई साथी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि फरार वांछितों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें