जैथरा। कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्था न होने से कस्बे और देहात क्षेत्र के लोग परेशान हैं। स्टैंड के साथ ही बस के रुकने का निश्चित स्थान न होने से लोग बेहाल हैं। परिवहन से संबंधित कस्बे में अनेक समस्याएं हैं, सबसे बड़ी समस्या रेडवेज बस के रुकने के स्थान पर कोई टिनशेड न होने से लोग तपती धूप में बस का इंतजार करने को मजबूर हैं।
कस्बे से दिल्ली-हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद आने-जाने वाली अनेक बसों का आवागमन होता है। इनके रुकने का निश्चित स्थान न होने से यात्री असमंजस में रहते हैं। रोडवेज बस के इंतजार में लोगों को तपती दुपहरी में खुले आसमान के नीचे खड़ा होना होता है। क्योंकि बस के रुकने के स्थान पर यात्रियों के लिए कोई शेड नहीं है। कस्बे में कोई छायादार वृक्ष न होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही हैं। निश्चित स्थान न होने से कस्बे के शीलेंद्र गुप्ता, सोनू शाह गुप्ता, मनीष पांडेय ने कहा बसों के मकान के सामने ठहरने से उनको बहुत परेशानी होती है।
कस्बे सहित देहात क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में रोडवेज बसों से यात्रा करते हैं। दूसरा कोई साधन न होने से लोगों को मजबूरी में तपती धूप में बस का इंतजार करना होता है। यात्रियों से बस फुल होने पर चालक बस को बिना रोके निकल जाते हैं, उस समय लोग बेवजह बस के पीछे भागते देखे जाते हैं। - डॉ. राजकुमार सोलकी, नेहरू नगर जैथरा
कस्बे में रोडवेज बस का निश्चित स्थान न होने से लोग मुख्य चौराहे के दोनों तरफ खड़े होते हैं। बस के आते ही लोग उसके पीछे दौड़ लगाते देख जाते हैं। बिना रुके बसों के गुजरने पर कस्बे में स्टैंड होना जरूरी है। - जीवाराम पाल, शास्त्री नगर जैथरा
जीवाराम पाल