फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घंटाघर मुख्य बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 19 May 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को शहर के व्यस्त घंटाघर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नगरपालिका टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर रखे हुए सामान को हटवाया और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह व आरआई ने किया। उनके साथ नगरपालिका के आरआई राकेश कुमार गौरव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहा। टीम ठीक शाम 4 बजे घंटाघर पहुंची और बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाने की शुरुआत की। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 20 से अधिक दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसी दुकान के बाहर सामान पाया गया तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाएगा। अधिकारी ने यह भी कहा कि शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था, बाजारों में लगने वाले जाम और पैदल चलने वालों की समस्या को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान बाल कपूर, यशवीर सिंह समेत नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें