फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत-फोटो

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के मृतक बिक्रम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव परौली के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने गांव परौली के पास बाइक सवार विक्रम सिंह (18) पुत्र अनुपम सिंह निवासी गांव मेहमंता और शिवम चतुर्वेदी पुत्र राजेश चतुर्वेदी निवासी बिछंद थाना जैथरा को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के पास मिले मोबाइल सेे परिजनों को जानकारी दी और दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर विक्रम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवम को आगरा रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया है कि विक्रम और शिवम दोस्त हैं, दोनों के कस्बा जैथरा में मकान बने हुए हैं। देररात दोनों कस्बा जैथरा से गांव बिछंद जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें