फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची से थी बेपनाह मोहब्बत: अब उसी को दी ऐसी मौत... देखकर दहल गए लोगों के दिल, मां पर भी किए ताबड़तोड़ वार

Mon, 29 Jul 2024 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में भतीजे और चाची के बीच अफेयर टल रहा था। मामूली कहासुनी पर भतीजे ने चाची की निर्मम हत्या कर दी। दृश्य देखकर लोगों के दिल दहल गए। बचाने आई मां पर भी ताबड़तोड़ वार किए। 
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़, जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को भतीजे ने अपनी चाची को घन से कूचकर मार डाला। बचाने आई मां पर भी ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद खुद पर भी वार किए। घटना से आसपास दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।    

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम की है। यहां के निवासी टीकाराम, उसकी पत्नी गीता देवी (60), पुत्र टिंकू (32) और चाची महादेवी (40), इसके दो बच्चे एक ही घर में रहते थे। बताया गया कि महादेवी और टिंकू के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी घरवालों के साथ मोहल्ले के लोगों को भी थी। 
 

टिंकू के अपनी चाची महादेवी (40) के साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। दोपहर के समय घर पर किसी बात को लेकर टिंकू की महादेवी से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो टिंकू ने हथौड़े से चाची के सिर पर वार कर दिया। भारी हथौड़े की चोट से महादेवी जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। चीख-पुकार सुनकर टिंकू की मां गीता देवी बचाने आई तो उसने मां के ऊपर भी हथौड़े से प्रहार कर दिया। हथौड़ा लगते ही वह भी जमीन पर गिर पड़ी।
 

इसके बाद टिंकू ने कई बार प्रहार कर चाची महादेवी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद को भी हथौड़ा मारकर घायल कर लिया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे और इन सबकी यह हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां चिकित्सक ने महादेवी को मृत घोषित कर दिया। टिंकू व गीता का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मौके पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा के साथ डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। एएसपी ने कहा कि पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने चाची को मारा है। मां को भी चोट पहुंचाई है और स्वयं भी घायल हुआ है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें