फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में विकास कार्य के लिए पालिका ने खोला खजाना

विज्ञापन
एटा में लगी मूर्ति - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका ने शहर में करीब 22 स्थानों पर इंटर लॉकिंग सहित नाली और नाला निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन स्थानों पर निर्माण कार्य से मोहल्लों की सूरत बदली नजर आएगी। नगर पालिका लगभग 20 करोड़ की लागत से शहर का कायाकल्प करने जा रही है। इसमें पार्कों का सौंदर्यीकरण, चौराहों पर लगी मूर्तियों का सौंदर्यीकरण, विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने, लगे हुए नलों की मरम्मत कराने जैसे कार्य कराए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक वार्ड में इंटर लॉकिंग और नाली निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। वार्ड नबंर एक के जाटवपुरा में पांच साल से जलभराव की समस्या को लेकर पालिका ने अहम कदम उठाया है। यहां पर तालाब वाली भूमि पर जल निकासी हेतु नाला एवं पटरी पर इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

यहां होगा नाला का निर्माण
वार्ड नंबर दो के वर्मा नगर में एसबी पब्लिक स्कूल से आगरा रोड तक, वार्ड नंबर तीन में बीएसए दफ्तर वाली साइड से, वार्ड 18 में किदवई नगर तिराहे से मंदिर से आवास विकास कॉलोनी के गेट नर्सरी वाली साइड तक व मदरसा रोड पर कुशवाह शमशान तक नाला का निर्माण किया जाएगा।
सीसी व इंटर लॉकिंग का निर्माण
वार्ड दो में वर्मा नगर, वार्ड पांच में विश्व भारती स्कूल के पास, होली मोहल्ला, लोधीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, संजय नगर, हाजीपुरा में मुख्य सड़क, नगला भजा, नेहरु नगर, इंद्रपुरी, अरुणा नगर, श्रंगार नगर में सीसी व इंटिरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें