फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। डीएम सुखलाल भारती और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार का प्रयास है कि किसानों की प्रगति में हर हाल में सुधार हो जिससे कि उनकी आय दुगनी हो सके। खेती में नई-नई तकनीकी का प्रयोग करें, अधिक से अधिक जागरूकता फैलायें, स्वयं जागरूक होकर अन्य किसानों को भी जागरूक करें। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टालों का निरीक्षण कर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया।
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीवीओ केपी सिंह, डीएओ एमपी सिंह, डीएचओ एनएस भट्ट, अखिल संघर्षी, विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को किया सम्मानित
कलक्ट्रेट सभागार प्रांगण में कृषि से संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई, साथ ही उत्कृष्ट खेती के लिए जागरूक भी किया गया। किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों से उनके अनुभव साझा किए गए, साथ ही विभिन्न प्रकार की फसलों में अच्छा उत्पादन करने वाले एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले किसानों को प्रतीक चिन्ह, शॉल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया।
सपा ने भी मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती जिला समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मनाई गई। जयंती सपा के जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन पूर्व चैयरमेन की अध्यक्षता में मनाई गई। अशरफ हुसैन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसबंर 1902 को गरीब किसान परिवार में हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा भारत के गृहमंत्री, उप-प्रधानमंत्री भी रहे।चौधरी चरण सिंह ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वंय को पूरी तरह स्वतंत्रता संग्राम में समर्पित कर दिया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमारी धनगर, ग्रीश यादव, चेतन शाक्य, अनिल सागर, कल्लू सैफी, नेपाल सिंह, आशीष यादव, जावेद हुसैन, दीपू, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें