फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक व मेडिकल टीम का बिल्सड़ में घेराव

विज्ञापन
गांव बिल्सड़ में चिकित्सा अधीक्षक को घेरे खड़े ग्रामीण ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/राजा का रामपुर। अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव बिल्सड़ में बुखार का रोग फैला हुआ है। रविवार को अलीगंज सीएचसी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल टीम के साथ पहुंचे। एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर मरीजों के इलाज को लेकर आपत्ति जताई तो ग्रामीणों ने एकत्रित होकर घेराव कर लिया। बाद में पुलिस फोर्स भेजकर लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

अलीगंज सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजीत वर्मा रविवार दोपहर के समय बिल्सड़ में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में एक प्राइवेट क्लीनिक पर पांच मरीजों को ड्रिप लगाई गई थी। चिकित्सक के बारे में पूछा तो एक युवक बाहर आया। जिसने बताया कि इलाज में नीमूसिलाइड की टेबलेट चिकित्सक द्वारा दी जा रही है। उससे टेबलेट देने के लिए मना किया और चिकित्सक की डिग्री के बारे में पूछा तो युवक भड़क गया और डिग्री नहीं दिखाई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। एसडीएम अलीगंज के पास खबर पहुंची तो उन्होंने गांव में पुलिस फोर्स भिजवाया। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें