फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
मृतक बालकिशन फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव राजपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार रिश्ते के चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। जिला कासगंज थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव सिकहरा निवासी बालकिशन (24) पुत्र छोटेलाल और इसके रिश्ते का भतीजा योगेंद्र (22) पुत्र महाराज सिंह की शनिवार देरशाम कार की टक्कर से मौत हुई है। इस हादसे में योगेंद्र का चचेरा भाई प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक बालकिशन के भाई अमित कुमार ने बताया कि प्रमोद की ससुराल गांव मोर्चा थाना जैथरा में है। प्रमोद की सास की तबियत काफी खराब चल रही थी। उनको देखने के लिए तीनों लोग बाइक से गए थे।
विज्ञापन

शनिवार देरशाम घर लौटते समय ईको कार ने काली नदी के पास टक्कर मार दी। भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि योगेंद्र और प्रमोद गंभीर रूप से घायल थे। इन दोनों की हालत नाजुक थी तो दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। योगेंद्र की रास्ते में मौत हो गई। शव को लेकर जिला अस्पताल आ गए। थानाध्यक्ष रामकेश सिंह राजपूत ने बताया कि हादसा काफी भीषण था। पोस्टमार्टम कराकर मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं अन्य हादसों में विजयपाल निवासी गांव भानपुर थाना रिजोर और मोहिन कुमार निवासी जिटौली थाना निधौली कलां घायल हुए हैं। दोनों को आगरा रेफर किया गया है।

मृतक योगेंद्र उर्फ राजा फाइल फोटो ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें