फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शरीर पर चोट और ह्रदयाघात से हुई थी कुसुम की मौत

Wed, 14 May 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर के गांव फफोतू निवासी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जानकारी मिलने पर पहुंच मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण शरीर पर चोटें और ह्रदयाघात आया है।
विज्ञापन

गांव सियोन थाना भोगांव जिला मैनपुरी निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया था कि बहन कुसुम का विवाह गांव फफोतू निवासी अतर सिंह के साथ किया था। बहनोई आए दिन बहन को गालियां देते हुए पीटते थे। 20 मई को भाई की शादी है, इसलिए कुसुम मायके आई हुई थी। मगर बहनोेई ने उसको वहां रुकने नहीं दिया और जान देने की धमकी देकर घर पर बुलाने की बात कही। कहा कि अगर नहीं आई तो जमीन बेच दूंगा और मर जाऊंगा। इस डर की वजह से 8 मई को ही कुसुम मायके से वापस ससुराल आ गई थी। फिर भी पता नहीं किस बात से नाराज होकर अतर सिंह ने बहन को बुरी तरह से पीटा। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गई तो अस्पताल में दिखाया।
यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर पर छोटी-छोटी चोटें और ह्रदयाघात से होना आया है। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें