फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सामंती सरकार को बदलकर लेंगे सुमन के अपमान का बदला

Wed, 14 May 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव समसपुर में भगवान सिंह यादव की प्रतिमा की मूर्ति का अनावरण करते सपा सांसद धर्मेंद्र यादव।  - फोटो : गांव समसपुर में भगवान सिंह यादव की प्रतिमा की मूर्ति का अनावरण करते सपा सांसद धर्मेंद्र यादव।
विज्ञापन
जलेसर(एटा)। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बुधवार को जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव समसपुर में पहुंचे। यहां एक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन के अपमान का बदला प्रदेश में सामंती सरकार को बदलकर लेंगे।
विज्ञापन


गांव में भगवान सिंह यादव की मूर्ति का सपा सांसद ने अनावरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद जनसभा में कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के लोगाें के संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। रामजीलाल सुमन ने इतिहास को लेकर संसद में कोई बात कही। सामंती, अन्यायी, अत्याचारी, शोषण करने वाले, पीडीए को अपमानित करने वाले लोगों ने आगरा में तलवारें लहराईं। उनके घर पर सैकड़ों लोगों ने घुसकर हमला किया। यह हमला केवल उनके परिवार पर नहीं, पीडीए परिवार और समाजवादी आंदोलन पर किया गया है।

इस पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पीडीए परिवार की संभावनाएं, समर्थन सुमन को मिला है। पूरे देश के अंदर आश्चर्य और गुस्सा है। आने समय में सभी इस सामंती सरकार को बदलना चाहते हैं। कहा कि जब समाजवादियों की सरकार होगी, पीडीए परिवार के लोगों पर अन्याय, अत्याचार रुकेगा। अभी पीडीए के लोगों की थानेदार से लेकर कप्तान, आईजी तक सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार बनाओ जिसमें किसी की अत्याचार करने की हिम्मत न हो। यह भी कहा कि उप्र में लोकसभा चुनाव में बेईमानी नहीं होती तो देश की सरकार बदल सकती थी। सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, बंटी यादव, पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह यादव, जिपंस राजाराम यादव, बबलू प्रधान, अमित यादव सीटू आदि सपाई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें