फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कुकर में जेवर डाल दिए हैं, पानी गर्म करके लाओ...', पलक झपकते ही गायब हो गए ठग, तरीका जान पुलिस भी चकरा गई

Sat, 22 Feb 2025 06:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दो लोग घर पर पहुंचे। कहा कि वह पुराने बर्तनों को साफ करते हैं। साथ ही आभूषण की भी सफाई करते हैं। महिलाओं से आभूषण लेकर ठग फरार हो गए। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली नगर में मिथिलेश कुमारी निवासी अवागढ़ हाउस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके साथ टप्पेबाजी करते हुए आरोपी सोने की तीन अंगूठी और चार चूड़ियां चोरी कर ले गए। कुकर में जेवर रख दिए हैं, पानी गर्म करके लाओ, यह कहने के बाद आरोपी जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मिथिलेश कुमारी ने बताया कि 21 फरवरी को दोपहर के समय दो लोग दरवाजे पर आए। कहा कि वह पुराने बर्तनों को साफ करते हैं। घर पर पड़े हुए पुराने पीतल और तांबे के बर्तन साफ करा लो। उसके बाद आरोपी बोले कि वह जेवर भी साफ कर देते हैं। चांदी की अंगूठी साफ कराई।

उसके बाद सोने की तीन अंगूठी और चार चूड़ी साफ करने के लिए उनको दीं। इन आभूषणों को आरोपियों ने कुकर में डाल दिया और कहा जाओ इसमें पानी डालकर गर्म कर लो। कुकर लेकर किरायेदार गुंजन पानी गर्म करने जा रही थीं, तो देखा उसके अंदर कुछ नहीं है। 
विज्ञापन


लौटकर दरवाजे तक आए, तब तक आरोपी भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन और आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें