फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर जमा की रकम...धोखेबाज निकला डाकपाल, एक झटके में टूट गए पिता के सपने

Sat, 22 Feb 2025 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

डाकघर में रकम सुरक्षित रहेगी, ये भरोसा था। बेटी की शादी के लिए पिता ने पाई-पाई जोड़कर रकम तो जमा कर ली, लेकिन एक झटके में उसके सारे सपने टूट गए। 
 
विज्ञापन
नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर क्षेत्र के डाकघर के डाकपाल मजबूर पिता की कमाई को उड़ा ले गया। उन्होंने बेटी के हाथ पीले करने के लिए पाई-पाई इकट्ठा की थी। लुहारी खेड़ा डाकघर के डाकपाल रामखिलाड़ी के तीन खातों से सवा लाख रुपये के गबन का खुलासा होने लगा है। शुक्रवार को दर्जनों खाता धारकों ने डाकघर पहुंचकर अपने खाते चेक किए। इसमें चार खातों में जमा की गई धनराशि डाकघर के अभिलेखों में अंकित न होने पर खाताधारकों के होश उड़ गए। इन लोगों ने बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ी थी।
विज्ञापन


गबन की जानकारी पर शुक्रवार को लुहारी खेड़ा डाकघर पहुंचे लुहारी गली के बलवीर सिंह के खाते में 3 लाख 36 हजार की बजाए 2 लाख 29 हजार रुपये ही जमा मिले। उन्होंने बेटी दीप्ति के नाम से खाता खोल उसकी शादी के लिए रुपये जोड़ रहे थे। 1 लाख 7 हजार रुपये कम होने पर उनके होश उड़ गए। लुहारी खेड़ा के रामनाथ ने अपने खाते में 1 लाख 6 हजार रुपये जमा किए थे जबकि खाता में मात्र 705 रुपये लले। राजन लाल के 1.17 लाख रुपये में से मात्र 212 रुपये ही खाते में मिले हैं। 

मुरारी लाल के भी 20 हजार 257 रुपये खाते से गायब हैं। सभी अपनी बेटियों की शादी क लिए मेहनत की गाढ़ी कमाई को डाकघर में जमा कर रहे थे, ताकि वक्त पर उन्हें दिक्कत न हो। कहते हैं डाकपाल ने गबन कर उनके और उनकी बेटी के सपनों को तार-तार कर दिया है। गबन का खुलासा होने पर चारों पीड़ित ने थाना राजा का रामपुर पहुंचकर डाकपाल राम खिलाड़ी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष किशोरीलाल मीणा ने बताया डाकघर में गबन के चार शिकायती पत्र मिले हैं। इस मामले में बुधवार को डाकपाल सचिन वर्मा ने आरोपी डाकपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में ये चारों शिकायतें भी शामिल कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें