एटा में भ्रमण के दौरान निरीक्षण करते मंडलायुक्त
- फोटो : ETAH
एटा। मंडलायुक्त अलीगढ़ जीएस प्रियदर्शी ने रविवार को अपराह्न में जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ कोविड-19 को लेकर चर्चा की। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि एलवन अस्पतालाें में शासन की मंशानुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। भर्ती मरीजों एवं चिकित्सकों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। चुरथरा एवं बागवाला अस्पताल से खाने एवं उपचार को लेकर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए जल्द कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त को कार्यदायी संस्था के जेई मोहित वर्मा, संजय कुमार द्वारा जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के तहत छात्रावास, एडमिन, एकेडमिक ब्लॉक, डायरेक्टर रेजीमेंट आदि स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में लगभग 41 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। मंडलायुक्त ने जानकारी प्राप्त करने के उपरांत निर्देश दिए कि एकेडमिक सेसन अतिमहत्वपूर्ण है, आगामी सत्र हर हाल में चालू किया जाना है। इसलिए कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सतीश पाल, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री आदि रहे।