फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिना मिर्जापुर में फैला संक्रामक रोग, सात लोग बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
गांव में बुखार के दौरान फॉगिंग करते कर्मचारी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ ब्लॉक के गांव रोहिना मिर्जापुर में संक्रामक रोग फैल गया है। यहां छह से अधिक बुखार से पीड़ित आगरा सहित एटा व अन्य जगहों पर इलाज करा रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य टीम को संक्रामक रोग फैलने की जानकारी होते ही वहां टीम पहुंची। इस दौरान गांव में फॉगिंग कराकर बुखार से पीड़ित 30 लोगों की स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन

गांव रोहीना मिर्जापुर में कोरोना के साथ मलेरिया व डेंगू ने अपने पैर पसार दिए हैं। यहां 12 से अधिक व्यक्ति बुखार से पीड़ित हैं। गांव के तीन बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज आगरा के हॉस्पिटलों में चल रहा है। रविवार को स्वास्थ्य टीम को इसकी जानकारी मिली। इस पर अधीक्षक एसपी सिंह राठौर द्वारा गांव में फॉगिंग कराने की मशीन के साथ-साथ स्वास्थ्य टीम को भी वहां भेजा गया। इस दौरान टीम में डॉ. रवि सिंह, फार्मासिस्ट लक्ष्मी नारायण, मलेरिया निरीक्षक सुदीप कुमार आदि रहे।
यहां है मरीज भर्ती
गांव रोहिना निवासी सात लोग बुखार से पीड़ित हैं। इन मरीजों में तीन आगरा, तीन एटा व एक फिरोजाबाद में भर्ती है। ग्रामीणों ने बताया अन्य लोग भी अपना इधर-उधर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें