फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मैटरनिटी विंग में ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में लोगों को अब इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में शनिवार से ओपीडी सेवाएं शुरू हो गईं। पहले दिन तीन विशेषज्ञ चिकित्सों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार लिखा।
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग की ओपीडी में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पायल जादौन और जूनियर रेजीडेंट डॉ. शुभम गुप्ता ने मरीजों को देखा। इस दौरान उन्होंने 52 मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया।
वहीं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा, जूनियर रेजीडेंट डॉ. दिगंबर व डॉ. सपना ने 70 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं तृतीय तल पर दंत रोग विशेषज्ञ विशेषज्ञ डॉ. अर्चना और डॉ. प्रतिभा ने 17 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनडोर के भी किए गए इंतजाम
मैटरनिटी विंग में ओपीडी के साथ ही इनडोर सेवाओं के भी इंतजाम किए गए। शनिवार को प्रथम तल पर बेड डाले गए। इन बेडों पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी मैटरनिटी विंग में शुरू करा दी गई है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सों की सेवाएं मरीजों को मिलेंगी।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें