फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोध के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी का पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चार माह की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के पोस्टर शनिवार को पुलिस ने जारी कर दिए। आरोपी के पोस्टर शनिवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराए गए। हालांकि अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

थाना बागवाला अंतर्गत एक गांव निवासी चार वर्षीय मासूम के साथ कोयना निवासी अवधेश कुमार ने दुष्कर्म किया था। मासूम की हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया था। मामले में मासूम के परिजनों ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम आगरा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में दबिश दे चुकी हैं। हालांकि अब तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है।
शनिवार को आरोपी का पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर चस्पा किया गया। इस पर आरोपी के अपराध का उल्लेख कर सूचना देने के लिए सीओ सिटी राज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बागवाला रामकेश राजपूत और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर दिए गए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के बारे में सूचना देने वाले की जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। आरोपी की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द की आरोपी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें