फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर और छछैना में बुखार से चार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/ जलेसर। बुखार से जनपद में लगातार मौतें हो रहीं हैं। शुक्रवार को जलेसर में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। वहीं गांव छछैना में भी एक व्यक्ति की बुखार से मौत हुई है। जलेसर के मोहल्ला मोवलियान निवासी 25 वर्षीय साजमा पत्नी अनवर अली को बुखार आ रहा था। परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कस्बा के मोहल्ला अग्रेयान निवासी आनिश के पांच वर्षीय पुत्र आरिश को बुखार आया। परिजन इलाज को आगरा ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इसी मोहल्ले के निवासी सन्नो के दो वर्षीय पुत्र अनस को बुखार आया। परिजन कस्बा में ही इलाज करा रहे थे। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। कस्बे में लगातार हो रहीं मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव छछैना में एक व्यक्ति की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव छितौनी में बुखार का प्रकोप, एक सप्ताह में तीन की मौत
एटा। शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव छितौनी को बुखार ने नया निशाना बनाया है। एक सप्ताह में ही इस गांव में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तमाम लोग बीमार हैं। बीमारी और मौतों को लेकर लोग डरे हुए हैं। ग्राम प्रधान सिपाहीलाल ने बताया कि कई दिनों से यहां बुखार का प्रकोप चल रहा है। वर्तमान में भी 250 से अधिक लोग बीमार हैं। कई लोगों का इलाज आगरा चल रहा है। अधिकांश को डेंगू बताया गया है। प्रधान ने बताया कि 60 वर्षीय गिरंद सिंह को एक सप्ताह पहले बुखार आया।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें आगरा ले गए। जहां बृहस्पतिवार को मौत हो गई। आगरा में ही इससे एक दिन पहले एक महिला और पांच दिन पहले एक अन्य महिला की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुखार पीड़ित तीन लोगों को शुक्रवार को आगरा भेजा गया है। गांव के हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। जबकि लगातार सफाई, दवा का छिड़काव आदि किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव में बीमारी की जानकारी हुई। वहां लगातार मेडिकल टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण कर उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें