जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के बाहर जांच कराने के लिए बैठे मरीज। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। बुखार के प्रकोप के बीच लगातार आ रही मौतों की खबर से लोग चिंतित हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। पैथोलॉजी लैब में होने वाली जांचों की संख्या दस दिनों के अंतराल में दोगुनी तक हो गई है। जनपद में बुखार पैर पसार चुका है।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी तक मरीजों की भरमार है। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। इनके आने से पैथोलॉजी लैब में जांचों की संख्या भी बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां पैथोलॉजी में 1800 से दो हजार तक जांचें प्रतिदिन की जा रही थीं। वहीं अब 3900 से 4200 तक जांचें प्रतिदिन हो रही हैं।
12 बजे तक लिए जा रहे सैंपल
पैथोलॉजी में सैंपल सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक लिए जा रहे हैं। जबकि 12 बजे के बाद इमरजेंसी में आए मरीजों के सैंपल एक बजे तक लिए जा रहे हैं। इसके बाद जांच और रिपोर्ट देने का काम शुरू किया जाीा है।