फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईवे निर्माण में मनमानी पर किसानों ने शुरू किसान अनशन

Mon, 26 Aug 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। आगरा से एटा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव दस्तमपुर के चार किसान गांव में ही अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

अनशनकारी किसान राजवीर सिंह, राजपाल सिंह, वीरपाल सिंह, रमेश चंद्र ने बताया कि जिन गाटों पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत है, उससे अलग निकाला जा रहा है। संबंधित विभागों को समस्या की जानकारी दी, लेकिन निस्तारण न होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी तीन मांगे हैं। खातेदारों की भूमि पर सड़क निर्माण के नाम पर डलवाई गई मिट्टी से शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न की पांच लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दिलवाई जाए। संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए। ठेकेदार द्वारा मिट्टी उठाकर किए गए गड्ढे अविलंब समतल कराए जाएं। जब तक समस्या का निस्तारण नहीं होगा, अनशन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें