फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों ने स्मार्ट मीटरों से आ रहे अधिक बिल के निस्तारण की मांग की

Tue, 05 May 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपते भाकियू राष्ट्रीयतावादी के पदा​धिकारी
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मासिक बैठक की। इसमें स्मार्ट मीटर से आ रहे अधिक बिजली के बिल के मामलों के निस्तारण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भावना विमल को सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सचिव जुगेश कुमार यादव ने कहा कि जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर किसानों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति बाधित है जिसके कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाए। खाद की कालाबाजारी पर भी रोक के साथ ही अन्य शिकायतों के निस्तारण की भी मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता महेश चंद्र और संचालन रमेश चंद्र ने किया। इस मौके पर भीकम सिंह, शिशुपाल सिंह, रमेश चंद्र, तालेवार सिंह, महेश चंद्र, लाल सिंह, बनवारी लाल, राम प्रकाश, मुकेश कुमार सहित अनेक यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें