फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोडवेज बस की टक्कर से पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबे तीन लोग, गंभीर

Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज-कायमगंज रोड ​स्थित कोल्ड तिराहा पर रोडवेज की टक्कर से पलटा भूसे से लदा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कायमगंज रोड पर मंगलवार की दोपहर को कोल्ड तिराहे पर फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस ने भूसे से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया, पलटने से उसमें सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए। पुलिस ने बुलडोजर की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर दबे तीनों लोगों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

फर्रुखबाद जिले के मीरगंज निवासी भगवान दास अलीगंज क्षेत्र के किसी गांव से भूसा लेकर वापस लौट रहे थे, उनके साथ उनका भतीजा दीनदयाल और भतीजी अनीता साथ थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर तीनों लोग घर जा रहे थे, कस्बे को पार कर वह कोल्ड तिराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। बस की जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गया, पलटने से उसमें सवार तीनों लोग उसके नीचे दब गए। तीन लोगों के ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से कस्बे में भगदड़ मच गई, मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रॉली को उठाने का प्रयास करने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। घायल तीनों लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
-
बुलडोजर से दोनों वाहन हटवाकर यातायात कराया सुचारू
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने और रोडवेज बस को तिराहे पर छोड़कर चालक के भागने पर यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई, पहले पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे तीनों लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद यातायात सुचारू कराने को बुलडोजर से दोनों वाहन को सड़क से हटवाकर थाने पहुंचाया। इसको लेकर करीब एक घंटा यातायात बाधित रहने से सड़क पर जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें