एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में किसान खेत में पानी लगाने के दौरान इंजन के पटे में उलझ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। गांव किशनपुर के ग्रामीणों ने बताया कि 35 वर्षीय उमेश बुधवार रात खेत में खड़ी गेहूं की फसल मेें पानी लगाने गया था। इस दौरान वह इंजन के पटे में किसी तरह उलझ गया।
इससे उसको गंभीर चोट आई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निधौलीकलां के थाना प्रभारी हेमंत रावत ने बताया कि युवक की मौत इंजन के पटे में उलझने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
युवक नहर में कूदा
एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा निवासी 24 वर्षीय सम्राट बृहस्पतिवार को हजारा नहर में कूद गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे नहर से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। संवाद