फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निर्धारित शुल्क जमा के एक साल बाद भी नहीं हो सकी पैमाइश

Sun, 28 Dec 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। निर्धारित शुल्क जमा करने के एक साल बीतने पर भी क्षेत्र के गांव गढि़या हसन अलीपुर बसई के चकमार्ग की पैमाइश नहीं हो सकी है। चकमार्ग को कब्जामुक्त कराने के लिए एसडीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


शिकायत में सत्यप्रकाश ने कहा है गांव के कुछ लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है। आवागमन बंद होने से किसानों को अपने खेतों तक कृषि सामग्री ले जाने और फसल लाने में कठिनाई हो रही है। गाटा संख्या 170 व 202 में सरकारी चकमार्ग दर्ज है। जिसकी पैमाइश कराने को उन्होंने 28 नवंबर 2024 को नियमानुसार 1000 रुपये जमा करते हुए तहसील में शिकायत की थी। कब्जा करने वालों से रास्ता छोड़ने की कहने पर वह मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। दबंग लगातार गांव के लोगों को धमका रहे हैं। एसडीएम भावना विमल ने बताया कि टीम गठित कर मामले की जांच कराते हुए चकमार्ग पर काबिज लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें