फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक टकराने पर प्रदर्शनकारी युवकों ने की मारपीट

Sun, 28 Dec 2025 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। जुलूस से लौट रहे युवकों की एक बाइक से एक अन्य बाइक के टकराने पर प्रदर्शनकारी युवकों ने हंगामा करते हुए मारपीट कर दी। प्रदर्शनकारी युवकों की संख्या अधिक होने पर उन्होंने आवेश में आकर बाइक सवार को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच हमलावर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सकरौली थाना क्षेत्र के गांव करधनी निवासी उमाकांत अपने गांव के बॉबी के साथ शनिवार को बाजार करने से कस्बा आया था। बाजार करने के बाद दोनों दोस्त बाइक से वापस गांव जा रहे थे। आगरा रोड पर गायत्री कॉलेज के सामने पहुंचने पर कई बाइकों से हंगामा करते हुए गुजर रहे प्रदर्शनकारी युवकों की एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इस पर गाली गलौज करते हुए प्रदर्शनकारी युवकों ने उमाकांत और बॉबी पर हमला कर दिया।
युवकों ने आवेश में आकर उमाकांत को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर प्रदर्शनकारी युवक भागने लगे, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल उमाकांत को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। मारपीट करने वाले प्रदर्शनकारी युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें