फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उद्यमी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, खून से लथपथ देखकर चीख पड़े परिजन

Sat, 02 Sep 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में उद्यमी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घरवालों ने उसे खून से लथपथ देखा तो चीख पड़े। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर, एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक उद्यमी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। परिजन युवक को लेकर घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला की है। मोहल्ला निवासी गोपाल गुप्ता (41) दिल्ली में रहकर एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी चलाते हैं। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ वह घर आए थे। शुक्रवार को परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटने पर देर शाम को गोपाल ने पत्नी से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करने के लिए मांगी। इसके बाद रिवॉल्वर को लेकर वह कमरे में चले गए। 

यह भी पढ़ेंः- झूठ बोलकर युवक ने कर ली दूसरी शादी: हकीकत पता चली दोनों पत्नियां करती कलह, आजिज आकर फंदे से झूला युवक

विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसे सुनकर परिजन कमरे की तरफ भागे। वहां देखा कि गोपाल खून से लथपथ पड़ा हुआ है। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। वह तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि एक निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बनी हुई है।

15 मिनट तक 108 पर नहीं मिली कॉल, तड़पता रहा उद्यमी

परिजन ने बताया कि गोपाल को गोली लगने के बाद वह किसी तरह शुक्रवार की रात 9:50 पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी में डॉ. इमरान ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति में उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन 108 नंबर पर नंबर मिलाते रहे। 15 मिनट तक ट्राई किया, लेकिन कॉल रिसीव ही नहीं हुई। कॉल प्रतीक्षा में जाती रही। इसके बाद परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से घायल को आगरा ले गए।

यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि एंबुलेंस के लिए 15 मिनट कॉल की और कॉल प्रतीक्षा में रही, इसकी जांच कराई जाएगी। कॉल पहले लखनऊ जाती है, इसके बाद यहां जानकारी भेजी जाती है। मामले को लेकर पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें