फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोडीजल पंप को डीएसओ ने कराया सील

विज्ञापन
बायोडीजल पंप के टैंक से सैंपल लेती पूर्ति विभाग की टीम। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला सिमरा में डीएसओ ने शिकायत पर एक बायोडीजल पंप को सील कराया है। पंप पर पेट्रोल बेचे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। दो टैंकों से मिले पेट्रोल जैसे पदार्थ के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली कि नगला सिमरा में बायोडीजल की मै. केन फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल बेचा जा रहा है। इस पर आरओ रामदत्त व सुनील भटनागर को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

टीम को वहां दो टैंक मिले। साथ ही दो यूनिट डिस्पेंशर से पेट्रोलियम जैसा पदार्थ निकलता मिला। इस पर टीम से दोनों टैंकों को सील करा दिया और डिस्पेंशर यूनिट को भी सील कर पंप मालिक की सुपुर्दगी में दिया है। वहीं दोनों डिस्पेंशर से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बायोडीजल पंप पर रोक भी लगाई गई है।
एक साल पहले मिला था लाइसेंस
डीएसओ ने बताया कि बायोडीजल की पंप के लिए एक साल पहले ही लाइसेंस दिया गया था। जिस पर सिर्फ बायोडीजल बेचने की बात कही गई थी।
गलत व्यवहार पर लगाया जुर्माना
डीएसओ ने बताया कि जलेसर-निधौलीमार्ग पर ककारपुर सोरखा में पिछले माह फिलिंग स्टेशन द्वारा ग्राहकों से गलत व्यवहार किया गया। कुछ गाड़ियों में पेट्रोल की जगह डीजल डाला गया। मामले की जांच की गई, साथ ही वहां कई अन्य अव्यवस्थाएं मिली। पंप पर घटतौली भी की जा रही थी। इस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें