फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तैनात एटा निवासी सिपाही की डेंगू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डेंगू व बुखार का प्रकोप तथा मौत का सिलसिला जारी है। मथुरा में तैनात एटा निवासी एक सिपाही की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उधर, मेडिकल कॉलेज में बेड खाली हुए हैं। जबकि नर्सिंग होमों में बुखार पीड़ितों की भरमार है। जिले में शायद ही ऐसा कोई गांव हो जो बुखार के प्रकोप से बचा हो, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रतिदिन गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी बुखार के पीड़ित लगातार निकल रहे हैं। अब सदर तहसील क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर मेें बुखार का प्रकोप फैल गया है।
विज्ञापन

गांव में 15 से अधिक लोगों में डेंगू एनएस-वन की पुष्टि हो चुकी है। गांव के लोग निजी चिकित्सकों के क्लीनिक और नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। यही हाल अन्य गांवों का भी है। वहीं बृहस्पतिवार को घिलौआ निवासी शीलेष की मौत आगरा के एक अस्पताल में हो गई। सिपाही के परिजनों ने बताया कि वह मथुरा में तैनात थे। 23 अक्तूबर को बुखार आया। आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुखार के 15 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें