फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बांग्लादेश के हालात पर संतों का प्रदर्शन

Wed, 04 Dec 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। बांग्लादेश में हिंदुओं के हालातों को लेकर संतों, नेताओं व आमजन ने बुधवार को शहर के सैनिक पड़ाव से हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए वहां सेना को लगाए।
संत सत्यमित्र महाराज ने कहा कि बांग्लादेश के दो टुकड़े किए जाएं और जितने भी हिंदू वहां हैं उनके लिए अलग हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए दबाव बनाया जाए। इस्कॉन के संन्यासी संत चिन्मय दास ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हित और अत्याचारों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई थी। उनके शांतिपूर्ण प्रयासों को दबाने के लिए बांग्लादेश सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया। उनकी रिहाई कराई जाए।
विज्ञापन

संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने कहा के भारतीय संस्कृति की रक्षा करनी है तो एक रहना है। भूतकाल में भारत के सामने इस्लाम घुटने टेक गया था, आज चुनौती देता है। हमें जात-पात में न बंटकर एकजुट रहना है और अपनी शक्ति का अहसास कराना है। महामंडलेश्वर स्वामी बलरामाचार्य ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास पर अत्याचार किया जा रहा है। हम हिंदुओं को डटकर विरोध करना है, हमें जागना है। बच्चों के भविष्य के लिए हमें एक रहना है, सेफ रहना है। कवि बलराम सिंह सरस ने काव्य रूप में कहा, सदियों बाद जगा है हिंदू, किसने ली अंगड़ाई है।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री सुशील, संयोजक मातादीन, सह संयोजक शिवांग गुप्ता ने भी संबोधित किया। हिंदू हित रक्षा समिति के संयोजक मातादीन विभाग संपर्क प्रमुख ने सभी का आभार व्यक्त किया। विधायक विपिन वर्मा डेविड, सत्यपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव आशू, एटा पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, दिनेश वशिष्ठ, पंकज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, धीरेंद्र सोलंकी सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें