फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नियमों की अनदेखी, 30 किमी तक लगानी पडे़गी दाैड़

Wed, 04 Dec 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शिक्षा परिषद से कर दिया गया है। जिले में 92 केंद्र बनाए गए हैं। सूची जारी होने के बाद से केंद्रों पर सवाल उठने लगे है। वहीं 10 विद्यालयों के संचालक व प्रधानाचार्यों ने दूरी को लेकर अपनी आपत्ति लगाई है। बताया गया 30 किलोमीटर दूर तक विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन

अब्दुल कय्यूम खान एडवोकेट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई आपत्ति में बताया उनके विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र एलबीएसएस इंटर कॉलेज जैथरा बनाया है। विद्यालय से इसकी दूरी 24 किलोमीटर है। उन्होंने अलीगंज क्षेत्र के किसी भी विद्यालय में विद्यार्थियों का केंद्र बनाने की मांग की है। एसडीएस इंटर कॉलेज मोरचा नहर अलीगंज के प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई आपत्ति में बताया उनके विद्यालय की छात्राओं का परीक्षा केंद्र दूसरे ब्लॉक जैथरा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज को बनाया है। विद्यालय से केंद्र की दूरी 30 किलोमीटर है। बताया उनके विद्यालय से 7 किलोमीटर दूरी पर 3 विद्यालय है तीनों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने केंद्र बदलने की मांग की है।
श्री क्षुल्लक शीतल सागर दि.जैन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दी आपत्ति में बताया विद्यार्थियों का केंद्र नगला बरी में स्थित सीपीएस इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसकी दूरी 25 से 30 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा दूरी को लेकर अन्य विद्यालयों ने भी आपत्ति लगाई है। बताया मानक के अनुसार 12 किलोमीटर दूरी तक केंद्र बनाया जा सकता है, लेकिन यहां को अनदेखी कर केंद्रों को बनाया गया है। पहली सूची में जो विद्यालय केंद्र बने थे वह कुछ हद तक सही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें