उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा के मिरहची थाने में तैनात हापुड़ निवासी उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा की शनिवार की देर रात मौत हो गई। वह काफी समय से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। उपनिरीक्षक की मौत के बाद पुलिस विभाग ने शोक व्यक्त किया है। पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई।