फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाय बनाते समय लीक हुआ सिलिंडर, हलवाई झुलसा

Wed, 19 Mar 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के एक मिष्ठान भंडार पर काम करने वाला हलवाई गैस सिलिंडर लीक होने से झुलस गया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित सुभाष स्वीट्स पर काम करने वाले यश ने बताया कि रुकुमपाल सिंह दुकान पर हलवाई का काम करते हैं। बुधवार को सुबह के समय चाय बनाते समय अचानक से गैस सिलिंडर लीक हो गया और आग लग गई। जब तक रुकुमपाल संभल पाते, आग उनके कपड़ों में लग गई और हाथ बुरी तरह से झुलस गए। दुकान के अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह आग को बुझाया और रुकुमपाल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार चल रहा है और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा
जिस प्रकार से मिठाई की दुकान पर गैस सिलिंडर लीक हुआ, उससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। बड़ा सवाल है कि आखिर गैस सिलिंडर लीक कैसे हो गया। गनीमत रही कि चाय बनाते समय घटना हुई, अगर कुछ और बन रहा होता तो आग तेजी से फैलने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें