फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, तमंचे से की फायरिंग

Wed, 19 Mar 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में एक महिला ने गांव के ही केशव सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर में घुसकर गंदी हरकतें करने और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। यहां वह सास-ननद के साथ मजदूरी करके जीवन-यापन करती है। 17 मार्च की रात गांव के केशव, पुष्पेंद्र व बबलू घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर अश्लील हरकतें करते हुए पीटना शुरू कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर पिता बचाने आए तो उनको भी लाठी-डंडों से पीटा। जान लेने की नीयत से तीन-चार फायर किए। तमंचा दिखाते हुए धमकी दी और कहा कि रखैल नहीं बनी तो पति और उसको जान से मार देंगे। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें