एटा। विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल की जयंती पर विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सहित करीब तीन हजार लोगों ने संगठन से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। वहीं अखिल भारत युवा हिंदू मोर्चा में शामिल हो गए। अखिल भारत युवा हिंदू मोर्चा की रविवार को जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में बैठक हुई। इसमें विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर विश्व हिंदू परिषद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तत्पश्चात हिंदू युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विशनपाल सिंह चौहान तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीलेश सोलंकी ने नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह जादौन जलेसर, महामंत्री पद पर शिव स्वरूप वर्मा जैथरा एवं कोषाध्यक्ष पद पर यतेंद्र वर्मा लोधी जिला उपाध्यक्ष, बाबू सोलंकी उपाध्यक्ष, सुशील दीक्षित जिला मंत्री बनाए गए। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों की घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी। बैठक में सुरजीत चौहान, विश्व प्रताप सिंह, रमेश सिंह जादौन, बाबू कुमार सोलंकी, हुकुम सिंह, राजेश कुमार यादव, यतेंद्र सिंह वर्मा लोधी, राकेश कुमार सिंह शाक्य, सुशील दीक्षित, विजय चौहान, सुनील यादव, प्रशांत सिंह चौहान, कल्लू ठाकुर, प्रमोद लोधी, सोर्य प्रताप सिंह, समर जादौन, मोहित ठाकुर आदि रहे।
अशोक सिंघल को किया नमन
एटा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक केशव सरस्वती शिशु मंदिर शांतीनगर पर हुई। विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें पुष्पार्चन कर नमन किया गया। बैठक में सुरेश पाल सिंह ने हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया। कहा कि राजनीतिक दल वोट की खातिर हिंदुओं को तोड़ने का कार्य कर रहीं हैं। विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि सन् 1964 से जब से विश्व हिंदू परिषद की नींव रखी गई तब से लेकर आज तक संगठन ने हिंदुओं को जोड़ने का कार्य किया। बैठक में जितेंद्र सिंह, रामनिवास, राहुल भदौरिया, मोहित सिंह, अभिषेक भदौरिया, विक्रम प्रताप सिंह, विवेक राठौर, अमित मिश्रा, विपिन राठौर, आदित्य सिंह ठाकुर, अरुणेश कुमार सिंह, विनय कुमार, हरीशकांत, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, विजय, मनवीर सिंह, ऋषभ भदौरिया, जयपाल सिंह रहे। संचालन देवेंद्र लोधी ने किया।