फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़

Sat, 13 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एटा की क्राइम ब्रांच टीम को थाना मारहरा के ग्राम सलैमपुर पींरौदा में बड़े स्तर पर हो रहे अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली। सूचना मारहरा पुलिस एवं कासगंज के आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांव के तालाब, खेतों की झाडियों व अन्य स्थानों से 20 ड्रम एल्कोहल के भरे हुए बरामद किए, जबकि सात ड्रम खाली बरामद किए गए। इसके अलावा गांव में अलग - अलग स्थानों पर कुछ ग्रामीणेां के घरों एवं घेर से अवैध शराब की दर्जनों पेटियां बरामद की गई। बरामद की गई अवैध शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई। गांव के पंचायत घर से अवैध शराब तैयार करने की सामग्री, रैपर जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार का मार्का भी छपा था बरामद किए गए। यहां से करीब 1.30 लाख खाली 200 एमएल के क्वाटर बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान अपने कब्जे में लेकर दो टेंपो भर कर थाना मारहरा भेज दिया। गांव में दर्जनों स्थानों पर अवैध शराब का स्टॉक बरामद करने की कार्रवाई की गई। पुलिस शनिवार की देर सांय तक बरामद हुई अवैध शराब का ब्यौरा तैयार कर रही थी।
विज्ञापन

कासगंज के डीएम जेपी त्रिवेदी, एसपी विनय यादव, एटा के एसएसपी एके वर्मा, सीओ व अन्य पुलिस के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर कार्रवाई की जानकारी ली और क्राइम ब्रांच एवं आबाकारी टीम को आरोपियों को चिह्नत करके सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

आरोपियों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी एवं एसपी विनय कुमार यादव ने सलेमपुर पीरौंदा गांव में अवैध शराब की कार्रवाई को मौके पर पहुंचकर पत्रकारों को जानकारी दी कि अवैध शराब के कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है। जगह-जगह से अवैध शराब की बरामदगी की जा रही है। चिन्हित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि गैंगेस्टर व अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी को दुकानों पर चेकिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि पहले से ही अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग की सक्रियता से बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि एटा पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। गांव एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन


नगला भंडारी में हो चुकी हैं कई मौत
सलेमपुर पीरौंदा के समीपवर्ती गांव नगला भंडारी में पिछले साल अक्तूबर माह में कार्यक्रम के दौरान केमिकल युक्त शराब के सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग बीमार पड़ गए। पुलिस तभी से अवैध शराब को लेकर चौकन्नी है।

कई घरों से बरामद की गई शराब
पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई ग्रामीणों के घरों में छापामार कार्रवाई की। कई घरों से अवैध शराब बरामद की गई।

नाम बताने वाला कोई नहीं
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम की कार्रवाई के डर से कई लोग तो अपने घरों पर ताला लगाकर चले गए। उन ग्रामीणों के नाम नहीं मिल पा रहे थे, जिनके घर से अवैध शराब की बरामदगी की गई। कार्रवाई के दौरान गांव में सन्नाटे के हालात बन गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें